फरीदाबाद में वेंटिलेटर पर स्वास्थ्य सिस्टम! सरकारी अस्पताल के गेट पर टॉर्च की रोशनी में करानी पड़ी डिलीवरी

फरीदाबाद के सेक्टर-3 सरकारी अस्पताल में रात 1:30 बजे ओपीडी गेट बंद होने के कारण एक गर्भवती महिला की अस्पताल परिसर की फर्श पर ही डिलीवरी करानी पड़ी. परिजनों ने स्टाफ पर लापरवाही और बदतमीजी का आरोप लगाया है.

ADVERTISEMENT

faridabad
faridabad
google news

देश के मेट्रोपॉलिटन शहरों में शुमार हरियाणा के फरीदाबाद से एक ऐसी हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है, जिसने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकार के बड़े-बड़े दावों की पोल खोलकर रख दी है. फरीदाबाद के सेक्टर-3 स्थित एक सरकारी अस्पताल (FRU - फर्स्ट रेफरल यूनिट) के परिसर में रात के अंधेरे में टॉर्च की रोशनी में एक गर्भवती महिला की डिलीवरी करानी पड़ी. अस्पताल के मुख्य गेट पर ताला लगा होने और इमरजेंसी स्टाफ के न मिलने के कारण पीड़ित परिवार को अस्पताल की पार्किंग और फर्श पर ही डिलीवरी कराने के लिए मजबूर होना पड़ा.