फरीदाबाद: HCS परीक्षा में दोस्त का डमी बनकर पहुंचा UPSC अभ्यर्थी, लेकिन अंगूठे के निशान ने खोली पोल...टूटा IAS बनने का सपना

HCS Exam Fraud: हरियाणा सिविल सेवा (HCS) परीक्षा 2026 में फरीदाबाद से परीक्षा में फर्जीवाड़े का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. UPSC की तैयारी कर रहे दो दोस्तों ने डमी कैंडिडेट बनाकर परीक्षा पास कराने की साजिश रची, लेकिन बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान अंगूठे के निशान ने पूरी पोल खोल दी. जानिए पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

HCS Exam Fraud
HCS Exam Fraud
google news

फरीदाबाद में हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा आयोजित हरियाणा सिविल सेवा और अलाइड सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा के दौरान एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. दिल्ली में साथ रहकर UPSC की तैयारी करने वाले दो दोस्त अब पुलिस की सलाखों के पीछे हैं.। एक दोस्त ने दूसरे के भविष्य के लिए अपनी जगह परीक्षा देने के लिए भेजा, लेकिन बायोमेट्रिक सत्यापन ने उनकी पूरी योजना पर पानी फेर दिया. विस्तार से जानिए पूरा मामला.