फरीदाबाद में 12 घंटे तक नहर के बीच पेड़ से लटका रहा 8 साल का मासूम, गांव वालों ने सुबह बचाया तो पता चली पिता-भाई वाली वो कहानी!
Palwal Canal Incident: हरियाणा के फरीदाबाद-पलवल के बीच आगरा नहर में जिंदगी और मौत के बीच 12 घंटे तक जंग लड़ने वाले 8 साल के मासूम सम्राट की कहानी हर किसी को भावुक कर रही है. तेज बहाव में 5 किलोमीटर तक बहने के बाद बच्चा नहर के बीच पेड़ की टहनी पकड़कर पूरी रात लटका रहा और सुबह गांव वालों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला. जानिए पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Palwal Canal Incident
कहते हैं कि अगर मौत और जिंदगी के बीच खुदा खड़ा हो जाए, तो मौत भी हार मान लेती है. हरियाणा के फरीदाबाद और पलवल के बीच से गुजरने वाली आगरा कैनाल (नहर) में एक ऐसा ही चमत्कार देखने को मिला है. यहां एक 8 साल का मासूम बच्चा जिसे तैरना तक नहीं आता था, उफनती नहर में 5 किलोमीटर तक बह गया. इसके बाद वह करीब 12-14 फीट गहरी नहर के बीचों-बीच एक पेड़ की पतली सी टहनी के सहारे 12 घंटे तक लटका रहा और मौत को मात देकर सुरक्षित बाहर निकल आया.