फरीदाबाद में रेलवे ट्रैक पर मिले शव के मामले में पत्नी और उसके असली प्यार की कहानी पता चली
फरीदाबाद में रेलवे ट्रैक पर मिले कुचले शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. झारखंड के युवक सुमन की हत्या उसकी पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की थी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 4 दिन की रिमांड पर लिया है. मामले में पुलिस अभी पूछताछ कर रही है.
ADVERTISEMENT

आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
फरीदाबाद में 30 नवंबर को रेलवे ट्रैक पर एक शव मिला था. शव को पहचानना मुश्किल हो रहा था, क्योंकि चेहरा काफी कुचला हुआ था. इधर झारखंड से एक युवक की शिकायत पर पुलिस ने जब जांच आगे बढ़ाई तो पूरा मामला रेलवे ट्रैक पर पड़े उस युवक के शव से जुड़ गया. फिर युवक की पत्नी और उसके प्रेमी की असल कहानी पता चल गई. पुलिस ने मृतक की 29 वर्षीय पत्नी और उसके प्रेमी रियाउल (30) को गिरफ्तार कर अदालत से 4 दिन की रिमांड पर ले लिया है.