फरीदाबाद की टीचर संध्या हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पति विकास ने बताया कैसे शुरू हुआ था दोनों के बीच विवाद, समाने आई कहानी

Faridabad School Teacher Sandhya Murder Case: फरीदाबाद में शिक्षिका संध्या की हत्या के बाद अब उनके पति विकास का बयान सामने आया है. उन्होंने बताया कि आरोपी पहले भी संध्या को परेशान करता था और गांव में पंचायत के बाद माफी भी मांग चुका था. आखिर विवाद कैसे शुरू हुआ और फिर हत्या तक कैसे पहुंचा? जानिए पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

 फरीदाबाद संध्या हत्याकांड में बड़ा खुलासा
 फरीदाबाद संध्या हत्याकांड में बड़ा खुलासा
Google CTA

Faridabad School Teacher Murder: हरियाणा के फरीदाबाद में प्राइवेट स्कूल की टीचर संध्या की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस के अनुसार, आरोपी अमित ने स्कूल परिसर के ठीक बाहर संध्या पर ताबड़तोड़ 27 बार चाकू से हमला किया. आरोपी लंबे समय से शिक्षिका को परेशान कर रहा था. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई थी. इस बीच अब संध्या के पति विकास का बयान सामने आया है. उन्होंने इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.