'उसने बात बंद की तो मार डाला': फरीदाबाद लेडी टीचर हत्याकांड का पूरा सच, आरोपी ने खुद सुनाई कहानी
फरीदाबाद के सिकरौना गांव में लेडी टीचर संध्या की स्कूल परिसर में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. आरोपी अमित को पुलिस ने 2 घंटे में गिरफ्तार कर लिया. हिरासत में अमित ने दावा किया कि बातचीत बंद होने पर उसने वारदात की, जबकि मृतका के पति ने आरोपी पर एकतरफा प्रताड़ना का आरोप लगाया है.
ADVERTISEMENT

Faridabad
हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सिकरौना गांव स्थित एक प्राइवेट स्कूल में लेडी टीचर संध्या की बेरहमी से की गई हत्या के मामले में एक बड़ा मोड़ आ गया है. महज 30 सेकंड में 27 बार चाकू से हमला कर संध्या को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी अमित (21 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस हिरासत में आरोपी अमित ने ऑन-कैमरा चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिससे इस हत्याकांड की पूरी कहानी सामने आ गई है.
