दिल्ली कूच पर फिलहाल ब्रेक! सरकार से बातचीत के बाद किसानों ने लिया बड़ा फैसला, जानिए पूरी बात

दिल्ली कूच के लिए हजारों किसान बॉर्डर पर जुटे, लेकिन सरकार के साथ अहम बातचीत के बाद स्थिति बदल गई. किसान नेताओं ने बताया कि उनकी दो प्रमुख मांगें स्वीकार कर ली गई हैं. अब आंदोलन का अगला कदम क्या होगा और क्या दिल्ली कूच टल गया है, जानिए पूरी अपडेट.

ADVERTISEMENT

दिल्ली कूच पर फिलहाल ब्रेक!
दिल्ली कूच पर फिलहाल ब्रेक!
Google CTA

भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को रद्द करने की मांग को लेकर पंजाब के किसानों ने मंगलवार सुबह दिल्ली कूच का ऐलान किया था. अमृतसर, गुरदासपुर और पंजाब के विभिन्न हिस्सों से किसानों का बड़ा काफिला शंभू, कुंडली और खनौरी बॉर्डर पर जुटने लगा था. माहौल को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई, सड़कों पर बैरिकेड्स लगा दिए गए और क्षेत्र में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 163 लागू कर दी गई. सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के प्रमुख गुरनाम सिंह चढ़ूनी को दिल्ली में होने वाली किसान महापंचायत से पहले ही हरियाणा पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. मंगलवार सुबह जब हजारों किसान सीमाओं पर एकत्र हुए तो सुरक्षा बलों ने दिल्ली जाने वाले रास्तों को पूरी तरह से बंद कर दिया.