NIT कुरुक्षेत्र में 4 महीने में 4 छात्रों की जान गई, रात भर सड़कों पर उतरे हजारों छात्र, जानें क्या है पूरा मामला

NIT कुरुक्षेत्र में एक छात्रा की आत्महत्या के बाद हजारों छात्रों ने कैंपस में प्रदर्शन किया. छात्रों ने पिछले चार महीनों में हुई चार मौतों के लिए प्रशासन की संवेदनहीनता और अकादमिक दबाव को जिम्मेदार ठहराते हुए सीबीआई जांच की मांग की है.

ADVERTISEMENT

हरियाणा न्यूज
हरियाणा न्यूज
google news

हरियाणा के प्रतिष्ठित संस्थान एनआईटी (NIT) कुरुक्षेत्र में इन दिनों मातम और आक्रोश का माहौल है. गुरुवार की रात एक छात्रा की आत्महत्या की खबर ने कैंपस में चिंगारी का काम किया, जिसके बाद हजारों छात्र न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए. छात्रों का गुस्सा इस बात को लेकर है कि पिछले महज चार महीनों में इस कैंपस के चार होनहार छात्र अपनी जान दे चुके हैं.