गैंगस्टर काला जठेड़ी और लेडी डॉन के घर गूंजी किलकारी, कोर्ट से 4 घंटे की पैरोल मिलते ही चूमा बेटियों का माथा

कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी जुड़वा बच्चियों का पिता बन गया है. उसकी पत्नी अनुराधा चौधरी (मैडम मिंज) ने आईवीएफ (IVF) तकनीक के जरिए बच्चियों को जन्म दिया है. कोर्ट ने मानवीय आधार पर जठेड़ी को बच्चियों और पत्नी से मिलने के लिए 4 घंटे की कस्टडी पैरोल दी, जिसके बाद वह भारी सुरक्षा के बीच गुरुग्राम के अस्पताल पहुंचा.

ADVERTISEMENT

Kala Jathedi
Kala Jathedi
google news

तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली-एनसीआर का कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी जुड़वा बच्चियों का पिता बन गया है. पिता बनने के बाद वह कई साल बाद कैमरे के सामने नजर आया. दिल्ली की रोहिणी कोर्ट से मानवीय आधार पर मिली 4 घंटे की कस्टडी पैरोल के बाद बुधवार दोपहर करीब 12 बजे काला जठेड़ी को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल लाया गया. यहां उसने अपनी पत्नी अनुराधा चौधरी उर्फ 'लेडी डॉन' और अपनी दोनों नवजात बच्चियों से मुलाकात की.