कंबोडिया की प्रेमिका संग 7 फेरे लेगा उम्रकैद की सजा काट रहा गैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला, 4 बच्चों की मां है दुल्हन, जानें पूरी कहानी

कंबोडिया में 8 साल लिव-इन में रहने और 4 बच्चों के पिता बनने के बाद, 3 हत्याओं में उम्रकैद की सजा काट रहा गैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला 12 घंटे की पैरोल पर अपनी कंबोडियन गर्लफ्रेंड मेटाचन से शादी करने जा रहा है.

ADVERTISEMENT

Gangster Mainpal Dhilla
Gangster Mainpal Dhilla
Google CTA

हरियाणा के झज्जर जिले से एक अनोखी शादी की खबर सामने आई है. क्राइम की दुनिया में पिछले 25 सालों से सक्रिय और तीन अलग-अलग हत्या के मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहा कुख्यात गैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला अपनी कंबोडियन गर्लफ्रेंड मेटाचन (Metachan) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहा है.