CJP Protest के बीच गुरनाम चढ़ूनी का बड़ा दावा, बोले- 'विरोध की आड़ में ट्रेड डील की तो उखड़ जाएगी सरकार'

किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार देर से जागी, लेकिन फैसला सही है. इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि प्रदर्शन की आड़ में अगर सरकार ने अमेरिका से किसान-विरोधी ट्रेड डील की, तो देशव्यापी बड़ा आंदोलन खड़ा होगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

CJP प्रदर्शन और किसान मुद्दों को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है. हरियाणा तक (Haryana Tak) से खास बातचीत में चढ़ूनी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को 'देर आए दुरुस्त आए' करार दिया. उन्होंने कहा कि सरकार भले ही देर से जागी है, लेकिन फैसला सही समय पर लिया गया है. चढ़ूनी ने साफ शब्दों में कहा कि कोई भी आंदोलन या जन-आक्रोश कभी लाठी और डंडों के दम पर नहीं दबाया जा सकता.