फोन छीना, जबरन गाड़ी में बैठाया… दोस्त के साथ घूमने निकली महिला के साथ अरावली में हुआ कांड

Gurugram kidnapping case: हरियाणा के गुरुग्राम में अरावली के लेपर्ड ट्रेल इलाके से किडनैपिंग और रेप की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दोस्त के साथ घूमने निकली 23 वर्षीय महिला को फोन छीनकर जबरन स्कॉर्पियो में बैठाया गया. पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानिए पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Gurugram kidnapping case
गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करने वाली महिला के साथ रेप की कोशिश
google news

हरियाणा के गुरुग्राम से किडनैपिंग और रेप की कोशिश(Attempt to Rape) का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां अरावली इलाके के लेपर्ड ट्रेल एरिया में एक 23 साल की युवती को पहले किडनैप किया गया और फिर उसे दूर ले गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने आरोपी को मौके के ही गिरफ्तार कर लिया है और साथ में स्कॉर्पियो भी बरामद कर ली गई है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बादशाहपुर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है और आरोपी से पूछताछ जारी है. आइए विस्तार से जानते है इस मामले की पूरी कहानी.