Gurugram Biker Girl Accident: बाइकर गर्ल को टक्कर के बाद क्यों भागे आरोपी कल्याण बैंसला? अब कैमरे पर बताई हादसे की दूसरी कहानी

Gurugram Accident Kalyan Bainsla Exclusive Interview: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर बाइकर गर्ल हादसे के आरोपी कार चालक कल्याण बैंसला ने अपनी सफाई पेश की है. कल्याण बैंसला का कहना है कि बाइकर्स का ग्रुप उन्हें लगातार परेशान कर रहा था. उन्होंने जानबूझकर गाड़ी नहीं मारी और हमले के डर से मौके से हटना पड़ा.

ADVERTISEMENT

गुरुग्राम हिट एंड रन केस के आरोपी कल्याण बैंसला का एक्सक्लूसिव बयान.
गुरुग्राम हिट एंड रन केस के आरोपी कल्याण बैंसला का एक्सक्लूसिव बयान.
Google CTA

Gurugram Biker Girl Accident: हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram) स्थित गोल्फ कोर्स रोड पर हाल ही में हुए चर्चित बाइकर गर्ल सड़क हादसे में आरोपी कार चालक कल्याण बैंसला (Kalyan Bainsla) का बयान सामने आया है. पुलिस द्वारा स्वतः संज्ञान लेकर दर्ज किए गए मुकदमे और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद, कल्याण बैंसला ने घटना को लेकर अपना पक्ष रखा है.