Gurugram Biker Girl Accident: बाइकर सिया को टक्कर से पहले क्या कर रहा था कल्याण बैंसला? अब जांच में सामने आई नाइट क्लब वाली कहानी
Gurugram Biker Girl Accident: गुरुग्राम में बाइकर शिवानी चौहान उर्फ सिया को टक्कर मारने वाले आरोपी कल्याण बैंसला का झूठ एसआईटी जांच में पकड़ा गया है. कल्याण ने दावा किया था कि गाड़ी में उसका परिवार था, जबकि पुलिस जांच में सामने आया कि वह रात 3 बजे दोस्तों संग नाइट क्लब में पार्टी और शराब पीने के बाद गाड़ी चला रहा था.
ADVERTISEMENT

गुरुग्राम बाइकर गर्ल हादसा
Shivani Chauhan Siya Case: गुरुग्राम में चर्चित महिला बाइकर शिवानी चौहान उर्फ सिया को गाड़ी से टक्कर मारने के मामले में विशेष जांच टीम (SIT) की तफ्तीश में बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. एक्सीडेंट के मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला की ओर से दी जा रही सफाई का झूठ पुलिस जांच में पूरी तरह बेनकाब हो गया है. इससे पहले हरियाणा तक को दिए अपने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कल्याण बैंसला ने दावा किया था कि हादसे के वक्त गाड़ी में उसकी मौसी, भाई और परिवार के अन्य लोग मौजूद थे और वह किसी रिश्तेदार से मिलने आया था. लेकिन एसआईटी जांच में पता चला है कि गाड़ी में परिवार का कोई सदस्य नहीं था, बल्कि वह अपने दोस्तों के साथ नाइट क्लब में पार्टी करने पहुंचा था.
