'यह एक्सीडेंट नहीं, ये क्रिमिनल वारदात है...' गुरुग्राम बाइकर गर्ल सिया के पिता आए सामने, आरोपी कल्याण बैंसला काे लेकर की ये मांग
Gurugram Biker Girl Accident: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर हुए चर्चित बाइकर गर्ल हादसे में पीड़िता शिवानी चौहान के पिता रोशन चौहान और भाई का बयान सामने आया है. परिजनों ने आरोपी कार चालक कल्याण बैंसला के सभी दावों को खारिज करते हुए इसे हादसा नहीं, बल्कि जानबूझकर अंजाम दी गई क्रिमिनल वारदात बताया है.
ADVERTISEMENT

ल्याण बैंसला के आरोपों पर भड़के बाइकर गर्ल के पिता
Gurugram Biker Girl Shivani Chauhan: हरियाणा के गुरुग्राम स्थित गोल्फ कोर्स रोड पर हुए बहुचर्चित बाइकर गर्ल हादसे में अब नया मोड़ आ गया है. कार चालक कल्याण बैंसला द्वारा सफाई दिए जाने के बाद, अब पीड़िता शिवानी चौहान (Shivani Chauhan) के पिता रोशन चौहान और उनके भाई दीपांकर का बड़ा बयान सामने आया है. परिजनों ने आरोपी कार चालक कल्याण बैंसला के सभी दावों को सिरे से खारिज करते हुए पुलिस से सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है.
