Gurugram Road Rage: बाइकर गर्ल शिवानी का नया वीडियो वायरल, कल्याण बैंसला के आरोपों पर पलटवार, बताई हादसे की पूरी कहानी

Gurugram Biker Girl Shivani Chauhan Hit and Run Case: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर हुए हिट एंड रन मामले में बाइकर गर्ल शिवानी चौहान ने वीडियो जारी कर आरोपी कार चालक कल्याण बैंसला के दावों पर पलटवार किया है. शिवानी ने कहा कि कल्याण बैंसला सिम्पैथी कार्ड खेल रहे हैं और एक्सीडेंट के बाद मौके से भाग निकले थे.

ADVERTISEMENT

कल्याण बैंसला के आरोपों पर बाइकर गर्ल शिवानी चौहान का पलटवार,
कल्याण बैंसला के आरोपों पर बाइकर गर्ल शिवानी चौहान का पलटवार,
Google CTA

Gurugram Road Rage: हरियाणा के गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर हुए बहुचर्चित बाइक एक्सीडेंट और हिट एंड रन मामले में पीड़िता बाइकर गर्ल शिवानी चौहान (Shivani Chauhan) का नया वीडियो सामने आया है. शिवानी ने आरोपी कल्याण बैंसला (Kalyan Bainsla) द्वारा लगाए गए तंग करने के आरोपों का जवाब दिया है. वीडियो में पीड़ित शिवानी ने कल्याण के सभी दावों को खारिज कर दिया है.