गुरुग्राम: शराब कारोबारी की पत्नी ने नेपाल की मेड से की मारपीट, वीडियो वायारल हुआ तो पुलिस ने किया गिरफ्तार, अब मिली जमानत

Ruchira Sachdeva Viral Video Gurugram: गुरुग्राम की 100 करोड़ रुपये वाली अति-लग्जरी 'द कैमेलियाज' सोसाइटी से नेपाल की एक मेड (नौकरानी) के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है. शराब कारोबारी की 52 वर्षीय पत्नी रुचिरा सचदेवा पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया, लेकिन जमानती धाराओं के चलते उन्हें तुरंत थाने से जमानत मिल गई.

ADVERTISEMENT

गुरुग्राम की लग्जरी सोसाइटी में शर्मनाक वाकया
गुरुग्राम की लग्जरी सोसाइटी में शर्मनाक वाकया
Google CTA

Gurugram Camellias Society Maid Assault: हरियाणा के गुरुग्राम सेक्टर-42 स्थित डीएलएफ की हाई-प्रोफाइल सोसाइटी 'द कैमेलियाज' (The Camellias) से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक फ्लैट की मालकिन अपनी फुल टाइम काम करने वाली नेपाल मूल की मेड के साथ कथित तौर पर बदसलूकी और मारपीट करती नजर आ रही हैं. इसका वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर सवाल उठ रहे हैं.