गुरुग्राम: कपड़ा व्यापारी हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, आखिर क्यों रची गई थी कत्ल की साजिश? सामने आई पूरी कहानी
Gurugram Cloth Merchant Murder News: गुरुग्राम सेक्टर-9 थाना क्षेत्र में कपड़ा व्यापारी महेंद्र की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया था. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक, देसी कट्टा और कारतूस बरामद कर लिए हैं.
ADVERTISEMENT

गुरुग्राम कपड़ा व्यापारी हत्याकांड का खुलासा
Gurugram News: गुरुग्राम के सेक्टर-9 थाना इलाके में कपड़ा व्यापारी महेंद्र की दिनदिहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की करीब 4 से 5 क्राइम टीमों की कड़ी मशक्कत के बाद इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ.
