डेटिंग ऐप से दोस्ती, शारीरिक संबंध और... गुरुग्राम में MBA पास युवती पर लगा युवकों को हनीट्रैप में फंसाने का आरोप, पकड़ी गई तो सामने आया पूरा खेल

Gurugram Dating App Fraud Gurugram Case: हरियाणा के गुरुग्राम में डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर एक युवक को हनीट्रैप में फंसाने और उससे करीब 90 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी एमबीए पास युवती को सेक्टर-47 के एक कैफे से 50 हजार रुपये नकद लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है.

ADVERTISEMENT

गुरुग्राम में MBA पास युवती गिरफ्तार
गुरुग्राम में MBA पास युवती गिरफ्तार
Google CTA

Gurugram Dating App Fraud Gurugram Case: हरियाणा के गुरुग्राम से साइबर और हनीट्रैप क्राइम का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां डेटिंग ऐप के जरिए एक युवक से दोस्ती करने के बाद उसे ब्लैकमेल कर करीब 90 लाख रुपये ऐंठने वाली एमबीए पास युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी युवती ने युवक को झूठे दुष्कर्म के केस में फंसाने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर लगातार लाखों रुपये वसूले. गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी महिला को सेक्टर-47 स्थित एक कैफे से रंगे हाथों पकड़ा.