'रात 11 बजे पापा, मम्मी को...' झगड़े की आवाज सुनकर पहली मंजिल पर पहुंचा प्रशांत, फिर पिता ने बेटे-पत्नी को बना दिया लाश

Anil Double Murder Gurugram: अशोक विहार इलाके में शनिवार देर रात एक सुरक्षा अधिकारी ने घरेलू विवाद में अंधाधुंध फायरिंग कर अपनी ही प्रिंसिपल पत्नी और जवान बेटे को 14 गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया. वारदात के बाद कातिल बाप लाशों के पास ही बैठा रहा. रोंगटे खड़े कर देने वाली पूरी इनसाइड स्टोरी.

ADVERTISEMENT

गुरुग्राम डबल मर्डर से फैली सनसनी
गुरुग्राम डबल मर्डर से फैली सनसनी
google news

Gurugram Double Murder: शनिवार देर रात करीब 11:00 बजे जब अशोक विहार के इस तीन मंजिला मकान से ताबड़तोड़ गोलियां चलने की आवाजें आईं, तो पड़ोसी सहम गए. जब हिम्मत जुटाकर लोग अनिल के घर की तीसरी मंजिल पर पहुंचे, तो वहां का नजारा बेहद खौफनाक था. कमरे में अनिल की पत्नी आशा और बेटा प्रशांत खून से लथपथ पड़े थे और दम तोड़ चुके थे. हैरान करने वाली बात यह थी कि मर्डर करने के बाद आरोपी अनिल भागा नहीं, बल्कि खून से सनी दोनों लाशों के पास ही चुपचाप बैठा रहा. सूचना मिलते ही सेक्टर-5 थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया.