Gurugram Encounter: गुरुग्राम में क्राइम ब्रांच और बदमाशों के बीच बड़ी मुठभेड़, दीपक नांदल गैंग के 4 गुर्गे ढेर, 3 पुलिसकर्मी घायल
Gurugram Encounter: गुरुग्राम के पॉश सुशांत लोक फेज-1 में क्राइम ब्रांच और दीपक नांदल गैंग के बदमाशों के बीच देर रात हुई मुठभेड़ में चार बदमाश मारे गए, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है. इस एनकाउंटर में तीन पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए हैं. जानिए प्रॉपर्टी डीलर से कथित रंगदारी, किडनैपिंग की साजिश, पुलिस की कार्रवाई और पूरे एनकाउंटर की हर अहम अपडेट.
ADVERTISEMENT

Gurugram Encounter News
हरियाणा के गुरुग्राम स्थित बेहद पौश और लग्जरियस माने जाने वाले सुशांत लोक इलाके से एक बड़े एनकाउंटर की खबर सामने आई है. सुशांत लोक फेज-1 (ब्लॉक-ए) में कल देर रात करीब 11:30 बजे (कुछ जानकारी के मुताबिक रात 9:30 बजे से घटनाक्रम शुरू हुआ) बदमाशों और गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम के बीच आमने-सामने की मुठभेड़ हो गई. इस ताबड़तोड़ फायरिंग और सीधी भिड़ंत में दीपक नांदल गैंग से जुड़े चार बदमाशों को ढेर कर दिया गया है. वहीं पांचवें बदमाश की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस खतरनाक मुठभेड़ में क्राइम ब्रांच के भी तीन जवान गोली लगने से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है.
