बेटे ने 8 साल बाद लिया पिता के मौत का बदला, गुरुग्राम में पूर्व NSG कमांडो की हत्या...CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात

Gurugram Murder Case: हरियाणा के गुरुग्राम में पूर्व NSG कमांडो सुंदर फौजी की बीच बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी गई. सीसीटीवी में कैद इस सनसनीखेज वारदात को महज 10 सेकंड में अंजाम दिया गया. शुरुआती जांच में मामला 8 साल पुरानी रंजिश और पूर्व सरपंच हत्याकांड के बदले से जुड़ा बताया जा रहा है. जानिए गुरुग्राम मर्डर केस की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Gurugram Murder Case
Gurugram Murder Case
google news

हरियाणा के गुरुग्राम स्थित कासन इलाके में वीरवार सुबह खून-खराबे की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. कासन गांव के बीच बाजार में 55 वर्षीय पूर्व NSG कमांडो सुंदर, जिन्हें इलाके में सुंदर फौजी के नाम से जाना जाता था, की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. बताया जा रहा है कि यह हत्या 8 साल पहले हुए एक सरपंच के मर्डर का बदला लेने के लिए की गई है. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.