गुरुग्राम में बाइकर महिला को टक्कर मारकर भागने वाला आरोपी कल्याण बैंसला गिरफ्तार, हत्या की कोशिश का मामला दर्ज

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर को बेकाबू कार से टक्कर मारकर भागने वाले आरोपी कल्याण बैंसला को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है. वायरल वीडियो और परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

गुरुग्राम में हिट एन रन केस
गुरुग्राम में हिट एन रन केस
Google CTA

गोल्फ कोर्स रोड पर हुए रोंगटे खड़े कर देने वाले हिट-एंड-रन मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और परिजनों के कड़े ऐतराज के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला को राजस्थान के दौसा से दबोच लिया है. वारदात के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था. पुलिस की एक विशेष टीम दौसा से उसे वापस गुरुग्राम लेकर आ रही है. पुलिस ने अब इस मामले में कानूनी शिकंजा कसते हुए आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास (IPC की धारा 307) जैसी गंभीर धारा जोड़ ली है.