गुरुग्राम हिट-एंड-रन मामले में आरोपी ने लगाया वीडियो फुटेज से छेड़छाड़ का आरोप, अब बाइकर गर्ल ने जवाब में जो बताया, कर देगा हैरान

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर सिया को टक्कर मारने के बाद आरोपी कल्याण बैंसला के पछतावे वाले दावों को पीड़िता ने पूरी तरह खारिज करते हुए इसे 'हमदर्दी का नाटक' करार दिया है.

ADVERTISEMENT

गुरुग्राम हिट एंड रन केस
गुरुग्राम हिट एंड रन केस
Google CTA

गुरुग्राम के प्राइम लोकेशन गोल्फ कोर्स रोड पर हुए हाई-प्रोफाइल हिट-एंड-रन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है. आरोपी कार चालक कल्याण बैंसला की सफाई के बाद अब पीड़िता और मशहूर बाइकर सिया का बयान सामने आया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो में सिया ने आरोपी के 'हमदर्दी और पछतावे' वाले दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे महज एक ड्रामा करार दिया है.