Gurugram Rain: गुरुग्राम में बारिश बनी बड़ी मुसीबत, जलभराव के बीच पुलिस ने कंपनियों से की वर्क फ्रॉम होम की अपील
Gurugram Rain Alert: गुरुग्राम में लगातार हो रही तेज बारिश से कई सड़कें और निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं. ट्रैफिक जाम और जलभराव के बीच गुरुग्राम पुलिस ने कंपनियों से कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने की अपील की है. जानिए किन इलाकों में सबसे ज्यादा बारिश हुई और मौसम विभाग का ताजा अलर्ट क्या कहता है.
ADVERTISEMENT

गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से हालात बेकाबू
Gurugram Rain Update: दिल्ली-NCR और हरियाणा में सुबह से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने साइबर सिटी गुरुग्राम का बुरा हाल कर दिया है. शहर की मुख्य सड़कों से लेकर निचले इलाकों में पानी भर गया है. शीतला माता मंदिर के सामने वाले रास्ते पर जलभराव के कारण गाड़ियों की आवाजाही में लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है. हालात बिगड़ते देख प्रशासन और पुलिस तुरंत मुस्तैद हो गए हैं.
