Gurugram Hit and Run Case: कल्याण बैंसला जैसे लोगों से कैसे निपटें? रिटायर्ड IPS किरण बेदी ने बताया क्या करना चाहिए, जानें उनकी सलाह
Gurugram Hit and Run Case: गुरुग्राम में महिला बाइकर को टक्कर मारने के मामले पर देश की पहली महिला IPS अधिकारी किरण बेदी ने सख्त प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कानून में कमी नहीं है, बल्कि चालकों के मन से खौफ खत्म हो गया है. किरण बेदी ने अमेरिकी पुलिस की तर्ज पर सख्त कार्रवाई और हाई-टेक तकनीक अपनाने का सुझाव दिया.
ADVERTISEMENT

किरण बेदी ने गुरुग्राम हादसे पर पुलिस को दी खास सलाह
Gurugram Hit and Run Case: हरियाणा के गुरुग्राम में एक महिला बाइकर को थार गाड़ी से टक्कर मारने और भागने के मामले ने पूरे देश में तूल पकड़ लिया है. इस दर्दनाक और खौफनाक रोड रेज की घटना पर देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. 'हरियाणा तक' से खास बातचीत में किरण बेदी ने आरोपी कल्याण बैंसला जैसे सिरफिरे चालकों से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन को सख्त सुझाव दिए हैं. किरण बेदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि देश में सड़कों पर चलने वाले ऐसे लोगों के मन से कानून का डर पूरी तरह से खत्म हो चुका है. जब तक चालकों के मन में पकड़े जाने और जेल जाने का खौफ पैदा नहीं होगा, तब तक ऐसी घटनाएं रुकने वाली नहीं हैं.
