गुड़गांव जलभराव पर जागा प्रशासन! कमिश्नर ने JE सुमित चहल को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
राजस्थान कांग्रेस में 309 नेताओं और कार्यकर्ताओं की जॉइनिंग के दौरान सियासी माहौल गरमा गया. महेंद्रजीत सिंह मालवीय समर्थकों के साथ पहले अशोक गहलोत से मिले, जहां ‘गहलोत चौथी बार’ के नारे लगे. बाद में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने व्यक्तिवाद और निजी ब्रांडिंग पर कड़ी नाराजगी जताई.
ADVERTISEMENT

Gurugram
गुड़गांव (गुरुग्राम) में मूसलाधार बारिश के बाद पैदा हुई जलभराव की स्थिति को लेकर नगर निगम प्रशासन सख्त हो गया है. MCG कमिश्नर प्रदीप दहिया ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में जूनियर इंजीनियर (JE) सुमित चहल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. इसके साथ ही संबंधित ठेकेदार पर 10 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया है, बकाया भुगतान रोक दिया गया है और उसे ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
