पत्नी के चरित्र पर शक करता था पति, रोक-टोक से परेशान पत्नी ने विरोध किया तो सनी ने ले ली जान
गुरुग्राम के खांडासा में सनसनीखेज वारदात: पति सनी दयाल ने की पत्नी शीलू की बेरहमी से हत्या. कानपुर का रहने वाला आरोपी कमरे में ताला लगाकर हुआ था फरार. गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार. जानें क्या है पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया.
हरियाणा के गुरुग्राम में रह रहा कानपुर का सनी दयाल अब पुलिस की गिरफ्त में है. 35 साल के सनी की शादी शीलू से हुई थी. दोनों गुरुग्राम के सेक्टर 37 थाना इलाके में रहते थे. सनी दिहाड़ी मजदूरी करता था. शीलू का भाई गुरुग्राम में उसके किराए के कमरे पर गया. वहां देखा कि ताला लगा है. जब वो ताला तोड़कर भीतर गया तो बहन का शव पड़ा था. जीजा सनी मौके से फरार हो चुका था. पुलिस आरोपी को गुरुग्राम के खंडासा से गिरफ्तार कर लिया है.