गुरुग्राम: लिव-इन पार्टनर संग PG में रहती थी तनीषा, फिर कमरे में मिला शव, घरवालों ने लगाया हत्या का आरोप
Gurugram News: गुरुग्राम के सेक्टर-38 में एक PG के कमरे में 22 साल की युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया. युवती अपने लिव-इन पार्टनर के साथ रह रही थी. परिवार ने पार्टनर पर हत्या का आरोप लगाया है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
ADVERTISEMENT

गुरुग्राम के बंद कमरे में मिला युवती का शव
Gurugram PG Girl Death News: साइबर सिटी गुरुग्राम में शुक्रवार को 22 साल की एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. युवती एक PG में रहती थी, जहां उसी के कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला. घटना की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि युवती अपने मेल पार्टनर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. वहीं परिजनों ने लिव-इन पार्टनर पर ही तनीषा की हत्या का आरोप लगाया है.
