साइबर सिटी या 'सरोवर सिटी'? गुरुग्राम में पहली बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात, लोगों के बेसमेंट में घुसा पानी
Gurgaon Waterlogging: दिल्ली-एनसीआर में मानसून की पहली तेज बारिश ने गुरुग्राम की व्यवस्था की पोल खोल दी. साइबर सिटी कहलाने वाले गुरुग्राम में कई इलाकों में 3 फीट तक जलभराव हो गया, जिससे सड़कें नदी में तब्दील हो गईं, 2 से 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया और लोगों के घरों व बेसमेंट में पानी घुस गया. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है.
ADVERTISEMENT

Gurgaon Waterlogging
दिल्ली-एनसीआर में हुई पहली मानसून की मूसलाधार बारिश ने जहां एक तरफ लोगों को भीषण और उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दी है, वहीं दूसरी तरफ यह बारिश अब लोगों के लिए बड़ी आफत का सबब बन चुकी है. साइबर सिटी कहे जाने वाले गुरुग्राम में मानसून की इस पहली ही बरसात ने प्रशासनिक व्यवस्था की पूरी तरह से पोल खोलकर रख दी है. मात्र ढाई से तीन घंटे की बारिश के बाद पूरा पुराना शहर पानी-पानी हो गया है और सड़कों पर बाढ़ जैसे डरावने हालात पैदा हो गए हैं.
