Gurugram Rider Siya Case: महिला राइडर को टक्कर मारने वाली कार का मालिक आया सामने, बताया किसके पास थी उनकी गाड़ी?
Gurugram Siya Biker Accident Case: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर एक महिला बाइकर को सियाज कार द्वारा जोरदार टक्कर मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जांच में कार का मालिक भारतीय सेना का जवान निकला. कार मालिक ने खुलासा किया कि उसका दोस्त गाड़ी मांग कर ले गया था. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

सिया को टक्कर मारने वाली कार के मालिक ने बताई पूरी कहानी,
Gurugram Woman Biker Accident: रियाणा के गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर रोड रेज का एक खौफनाक मामला सामने आया है. यहां अपनी 5 लाख रुपये की स्पोर्ट्स बाइक से संडे मॉर्निंग राइड पर निकली महिला राइडर सिया को एक सफेद रंग की सियाज कार ने तेजी से ओवरटेक करते हुए जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला सड़क पर गिर गई और उसकी स्पोर्ट्स बाइक काफी दूर तक घिसटती हुई चली गई. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
