बेटा CA...बहू मिसेज इंडिया, दिल्ली होटल अग्निकांड में गुरुग्राम के 8 लोगों की मौत, राजस्थान से आए मामा, मौसा-मौसी भी नहीं बचे!

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में लगी भीषण आग और सिलेंडर ब्लास्ट ने गुरुग्राम के अग्रवाल परिवार को तबाह कर दिया. मैक्स अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग पिता राधेश्याम की देखभाल के लिए आए उनके सीए बेटे, मिसेज इंडिया विजेता बहू, दो पोतियों और राजस्थान से आए तीन रिश्तेदारों सहित परिवार के 8 लोगों की इस हादसे में दर्दनाक मौत हो गई.

ADVERTISEMENT

 Gurugram family
Gurugram family
google news

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित हौज रानी के एक होटल में लगी भीषण आग ने कई हंसते-खेलते परिवारों को कभी न भूलने वाला जख्म दिया है. इस भयावह अग्निकांड में कुल 21 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, जिसमें सबसे बड़ा झटका गुरुग्राम के सेक्टर-46 में रहने वाले अग्रवाल परिवार को लगा है. अस्पताल में भर्ती अपने बुजुर्ग मुखिया की तीमारदारी के लिए दिल्ली आए इस परिवार के 8 सदस्यों की इस हादसे में झुलसकर मौत हो गई.