'झुग्गी, संदूक और वो खौफनाक राज'...गुरुग्राम में 24 घंटे तक पति की लाश के साथ सोती रही पत्नी?
Haryana Crime News: गुरुग्राम के सेक्टर-54 में सामने आए सनसनीखेज हत्याकांड ने हर किसी को झकझोर दिया है. बिहार के युवक अमन की हत्या कर शव को लोहे के संदूक में छिपाने का आरोप सामने आया है. पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग, साजिश और कई संदिग्ध पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. जानिए गुरुग्राम मर्डर केस की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Gurugram Murder Case
साइबर सिटी गुरुग्राम के सेक्टर-54 इलाके में एक सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है. यहां बिहार के रहने वाले 24 वर्षीय युवक अमन की बेरहमी से हत्या कर दी गई और उसके शव को लोहे के एक भारी संदूक में बंद कर दिया गया. गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सोनू और उसके दोस्त मोहम्मद मिराज को गिरफ्तार कर लिया है. विस्तार से जानिए इस दिल दहला देने वाले हत्याकांड की पूरी कहानी.