Gurugram: थार ने पार्किंग में सो रही महिला को कुचला, अस्पताल से लाकर शव को फिर पार्किंग में छोड़ा!

गुरुग्राम के सेक्टर 67 की अंसल अरसालिया सोसाइटी में कल शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ. यहां थार गाड़ी बैक कर रही एक महिला टीचर ने पार्किंग में सो रही 57 वर्षीय मेड गुड्डी को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

ADVERTISEMENT

gurugram
gurugram
Google CTA

गुरुग्राम के सेक्टर 67 स्थित अंसल अरसालिया सोसाइटी में कल शाम एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां सोसाइटी की पार्किंग में सो रही 57 वर्षीय मेड गुड्डी को एक लाल रंग की थार गाड़ी ने कुचल दिया. गाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के वक्त थार को एक 50 वर्षीय महिला चला रही थी, जो पेशे से प्राइवेट टीचर है. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है.