गुरुग्राम में टैक्सी वाले की दबंगई! रॉन्ग साइड गाड़ी दौड़ाई, विरोध करने पर दी गंदी गालियां; डैशकैम में कैद हुई गुंडागर्दी
Gurugram taxi driver viral video: गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे पर रॉन्ग साइड गाड़ी चलाते टैक्सी ड्राइवर की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हो गया है. डैशकैम में कैद इस घटना में ड्राइवर ने गाली-गलौज और धमकी भी दी. 28 चालान पेंडिंग और एक्सपायर इंश्योरेंस के बावजूद सड़क पर दौड़ती गाड़ी ने सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जानिए पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

Gurugram taxi driver viral video
देश के सबसे आधुनिक एक्सप्रेसवे में से एक 'द्वारका एक्सप्रेसवे' पर देर रात एक टैक्सी ड्राइवर की गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. नशे में धुत एक टैक्सी चालक ने न केवल कई किलोमीटर तक रॉन्ग साइड गाड़ी दौड़ाई, बल्कि सामने से आ रहे एक निजी कार सवार के साथ बदतमीजी और गाली-गलौज भी की. यह पूरी घटना कार में लगे डैशकैम (Dashcam) में कैद हो गई है. विस्तार से जानिए मामले की पूरी कहानी.