गुरुग्राम में थार से 3 लोगों को रौंदने वाले दीपांशु को 24 घंटे में कैसे मिली जमानत? सीसीटीवी में कैद है खौफनाक मंजर
Thar accident case: गुरुग्राम में तेज रफ्तार थार से 3 लोगों की मौत के मामले ने सभी को झकझोर दिया है. सीसीटीवी में कैद इस खौफनाक हादसे के आरोपी दीपांशु को गिरफ्तारी के 24 घंटे के भीतर ही जमानत मिल गई, जिससे न्याय व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. जानिए पूरा मामला, हादसे की पूरी कहानी और किन आधारों पर आरोपी को बेल मिली.
ADVERTISEMENT

Gurugram Thar Accident Case
साइबर सिटी गुरुग्राम के ग्रामीण इलाके से एक ऐसा सड़क हादसा सामने आया है जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. 27 मार्च की रात लोकरा-खोड गांव रोड पर एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने पैदल जा रहे तीन लोगों को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में 60 वर्षीय सुभाष और उनके दो मासूम नाती 10 साल का ईशांत और 8 साल का जैद खान शामिल हैं. इस पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई और कोर्ट से मिली जमानत ने अब न्याय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.