गुरुग्राम में सड़क पर चली नाव! पुलिस ने ठोका जुर्माना, कंपनी बोली- '50 हजार देंगे, लेकिन फिर बचाएंगे लोग'

गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद सड़कों पर भरे पानी में सेकंड हैंड कार कंपनी Cars24 ने प्रचार के लिए एक नाव उतारी. बिना अनुमति नाव चलाने पर ट्रैफिक पुलिस ने कंपनी पर 50,000 रुपये का चालान ठोक दिया. हालांकि, कंपनी ने कहा कि चालान भरने के बाद भी जरूरत पड़ी तो वे लोगों की मदद के लिए दोबारा नाव उतारेंगे.

ADVERTISEMENT

gurugram
gurugram
Google CTA

मानसून के दौरान गुरुग्राम की सड़कों पर पानी भरना कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार जलभराव के बीच एक अनोखा वाकया देखने को मिला. यूज्ड कार बेचने वाली मशहूर कंपनी Cars24 ने पानी से लबालब भरी सड़क पर ब्रांडेड नीले रंग की नाव उतार दी. हालांकि, इस पब्लिसिटी कैंपेन के लिए कंपनी ने प्रशासन से कोई मंजूरी नहीं ली थी, जिसके चलते गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने उन पर 50,000 रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगा दिया.