गुरुग्राम में त्रिपुरा की 19 साल की छात्रा के साथ हैवानियत, शक के चलते युवती के प्राइवेट पार्ट को सैनिटाइजर से जलाने की कोशिश

गुरुग्राम के सेक्टर-69 में त्रिपुरा की 19 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त शिवम ने दरिंदगी की. आरोपी ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए और फिर मारपीट की. उसने छात्रा के प्राइवेट पार्ट को जलाने और सिर पर स्टील की बोतल से हमला करने जैसी क्रूरता की. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

ADVERTISEMENT

gurugram
gurugram
google news

हरियाणा के गुरुग्राम से एक रूहं कपा देने वाली घटना सामने आई है. जहां सेक्टर-69 के एक PG में त्रिपुरा की रहने वाली 19 साल की छात्रा के साख दरिंदगी की हदें पार कर दी गई. आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक ने पहले उसके साथ गलत काम किया और फिर शक के चलते उसे बुरी तरह पीटा. आरोपी ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट को सैनिटाइजर डालकर जलाने का प्रयास किया और सिर पर स्टील की बोतल से हमला किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.