Gurugram Viral Video: चेकिंग के नाम पर होमगार्ड की 'दबंगई', गाड़ी रुकवाकर मांगी दिवाली की घूस तो युवक ने वीडियो बनाकर किया एक्सपोज
Gurugram Viral Video: गुरुग्राम में चेकिंग के नाम पर होमगार्ड जवान पर कार सवार युवक से दिवाली गिफ्ट मांगने का आरोप लगा है. युवक ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जबरन वसूली की धाराओं में FIR दर्ज की.
ADVERTISEMENT

हरियाणा के गुरुग्राम में एक पॉश इलाके (साइबर हब के पास) से चेकिंग के नाम पर खाकी की दबंगई और कथित वसूली का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. चेकिंग पॉइंट पर तैनात एक होमगार्ड जवान ने सड़क से गुजर रही एक कार को रुकवाया और ड्राइविंग सीट पर बैठे युवक से 'हैप्पी दिवाली' कहकर खुलेआम दिवाली गिफ्ट की मांग शुरू कर दी. विस्तार से जानिए मामले की पूरी कहानी.
बहन के साथ घर जा रहे युवक से की गई जिद
कार चला रहे युवक ने अपनी मजबूरी बताई कि वह अपनी सगी बहन के साथ त्योहार मनाने घर जा रहा है और उसके पास देने के लिए कोई गिफ्ट नहीं है. इसके बावजूद वर्दीधारी जवान अपनी जिद पर अड़ा रहा और उसने गाड़ी को आगे बढ़ने से रोक दिया. काफी देर तक मिन्नतों और बहस के बाद जब होमगार्ड बिना गिफ्ट लिए हटने को तैयार नहीं हुआ, तो मजबूर होकर कार में बैठी युवक की बहन को बीच-बचाव करना पड़ा. बहन ने पीछे की सीट पर रखा फेस्टिव गिफ्ट हैंपर उठाया और जवान के हाथों में थमा दिया, जिसके बाद उसने गाड़ी जाने दी.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल और पुलिस की सख्त कार्रवाई
इस पूरी घटना का वीडियो कार में बैठे युवक ने बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो तेजी से वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और यूजर्स ने इसे पद का दुरुपयोग और खुली रंगदारी करार दिया. मामले के तूल पकड़ते ही गुरुग्राम पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और स्पष्ट किया कि आरोपी कोई नियमित पुलिसकर्मी नहीं, बल्कि एक होमगार्ड जवान है. पुलिस विभाग ने इस गंभीर कृत्य को मानते हुए आरोपित होमगार्ड के खिलाफ एक्सटॉर्शन (जबरन वसूली) की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और सख्त कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया है.
फरीदाबाद: पहले हुई कहासुनी, फिर गोलियों से भून डाला, परमजीत धनखड़ की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
