3 बेटी और 1 बेटा...गुरुग्राम में रूह कंपा देने वाली वारदात, सनकी नाजिम ने ऐसे खत्म किया अपना पूरा परिवार

रुग्राम के वजीरपुर में नाजिम नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी नजमा और चार मासूम बच्चों को जहर देकर मार डाला. इसके बाद उसने खुद भी जान देने की कोशिश की. प्रेम विवाह के बाद हुई इस खौफनाक वारदात से इलाके में मातम है.

ADVERTISEMENT

Gurugram
Gurugram
google news

गुरुग्राम के वजीरपुर इलाके में शनिवार की रात एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और चार बच्चों को जहर देकर मार डाला. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद भी जान देने की कोशिश की. घर के अंदर का मंजर इतना भयावह था कि वहां पहुंचने वाले पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए.