3 शादियां, 6 अबॉर्शन और 18 लाख की उगाही! गुरुग्राम में 'लुटेरी दुल्हन' का सच आया सामने
सोनीपत की वर्षा रानी पर बिना तलाक दिए तीन शादियां करने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पति से 18 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगा है. तीसरे पति संदीप कुमार की शिकायत पर गुरुग्राम पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

Sonipat Woman Fraud
हरियाणा के गुरुग्राम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने सोनीपत की रहने वाली वर्षा रानी नाम की महिला को गिरफ्तार किया है. महिला पर आरोप है कि उसने पहले की दो शादियों और कानूनी मामलों की बात छिपाकर तीसरी शादी रचाई और फिर झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर पति से लाखों रुपये हड़प लिए.
