'शादी के 7 साल होते ही घर से निकाल देंगे', गुरुग्राम थाने के रोते-रोते मानसी ने बयां किया दर्द, बताई ससुरालवालों की करतूत!

गुरुग्राम के खांडसा में रहने वाली मानसी को दो बेटियां होने पर पति मोहित गुप्ता और ससुराल वालों द्वारा गंभीर रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है. शराबी पति आए दिन मारपीट करता है. पुलिस पर पैसे लेकर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने थाने के बाहर रोकर न्याय की गुहार लगाई.

ADVERTISEMENT

Gurugram
Gurugram
google news

Gurugram crime news: साइबर सिटी गुरुग्राम के सेक्टर-10 थाने के बाहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 26 वर्षीय महिला मीडिया के कैमरों के सामने फफक-फफक कर रोने लगी. हाथ जोड़कर न्याय की भीख मांग रही महिला का नाम मानसी है. मानसी का आरोप है कि उसकी दो छोटी-छोटी बेटियां पैदा होने के कारण उसका पति, सास-ससुर और ननद उसे बेरहमी से पीटते हैं और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं. महिला के शरीर पर चोट के गहरे निशान साफ देखे जा सकते हैं. तंग आकर महिला ने यहां तक कह दिया कि वह पहले अपने बच्चों को मारेगी और फिर खुद फांसी लगा लेगी.