"मैंने गाय का...पकाया है...खाओगे..." CM सुभेंदु अधिकारी को धमकी देने वाली जोसना बीवी को गुरुग्राम पुलिस ने किया गिरफ्तार, Video वायरल
गुरुग्राम के चकरपुर से पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी के लिए विवादित टिप्पणी करने वाली महिला जोसना बीवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पढ़ें पूरी ख़बर.
ADVERTISEMENT

महिला का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल.
Gurugram news: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक विवादित वीडियो के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने सेक्टर 29 थाना क्षेत्र के चकरपुर इलाके से एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी महिला की पहचान जोसना बीवी (पत्नी फजूर रहमान) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और फिलहाल गुरुग्राम में किराए के मकान में रह रही थी.