हांसी में जिम संचालक पर ताबड़तोड़ 10 राउंड फायरिंग, सिर और पीठ में मारी गोली, मौके पर मौत, CCTV देखें
हरियाणा के हांसी में फव्वारा चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक जिम संचालक की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी. हमलावरों ने महज 5 सेकेंड में सिर और पीठ पर 10 राउंड फायर किए. इस हमले में वर्कआउट कर रही एक युवती भी घायल हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

Hansi
हरियाणा के हांसी में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. फव्वारा चौक के पास बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने एक जिम संचालक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. हमलावरों ने महज 5 सेकेंड के भीतर नजदीक से करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं, जो जिम संचालक के सिर और पीठ में लगीं. गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका गूंज उठा और जिम संचालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मृत युवक ने कुछ दिन पहले ही लव मैरिज की थी.