हांसी SP ने प्रदर्शनकारियों पर पत्थर फेंके थे या नहीं? वायरल वीडियो पर अब खुद सामने आकर दिया जवाब
Hansi SP Stone Pelting Viral Video: स्वतंत्रता दिवस पर हांसी में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प के दौरान हांसी एसपी का पत्थर फेंकते हुए वीडियो वायरल हुआ है. कैमरे पर एसपी ने भीड़ को दूर रखने के लिए पत्थर फेंकने की बात स्वीकार की. पुलिस ने 200 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.
ADVERTISEMENT

हांसी SP का प्रदर्शनकारियों पर कथित तौर पर पत्थर फेंकने का वीडियो वायरल
Hansi Police Farmers Clash Independence Day: हरियाणा के हिसार जिले के हांसी में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई भीषण झड़प का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. सोशल मीडिया पर हांसी के पुलिस अधीक्षक (SP) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों पर पत्थर फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो के वायरल होने के बाद एसपी से इस बारे में खुद मीडिया के सामने आकर जवाब दिया.
