Ankit Balyan Case: अंकित बालियान हत्याकांड के आरोपी दोनों शूटर कैसे हुए ढेर, UP STF चीफ अमिताभ यश ने बताई पूरी स्टोरी
Ankit Balyan Case Update: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के मामले में यूपी एसटीएफ और शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोगी गैंग के दो शूटरों- सुमित और मोहित को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने एनकाउंटर की पूरी इनसाइड स्टोरी साझा की और अपराधियों को सख्त चेतावनी दी.
ADVERTISEMENT

अंकित बालियान के हत्यारों के एनकाउंटर पर बोले अमिताभ यश
UP STF Amitabh Yash Interview: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में यूपी एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के आरोपी दो शूटरों को मुठभेड़ में मार गिराया. मारे गए शूटरों की पहचान सुमित और मोहित के रूप में हुई है. इस मुठभेड़ को लेकर यूपी एसटीएफ चीफ और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने हमारे सहयोगी आज तक से खास बातचीत की. उन्होंने एनकाउंटर की पूरी अंदरूनी कहानी बताई और बताया कि पुलिस को शूटरों की लोकेशन कैसे मिली और मुठभेड़ के दौरान क्या हुआ. अमिताभ यश ने बताया कि पुलिस और बदमाशों के बीच काफी देर तक गोलीबारी हुई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों शूटर मारे गए. इस दौरान दो पुलिस कांस्टेबल भी घायल हुए हैं.
