शराब के नशे में अश्लील हरकत...हरियाणा के लड़कों ने हरिद्वार में पार की मर्यादा की हदें, लाइव वीडियो में खुली पोल तो बुलानी पड़ी भारी पुलिस

उत्तराखंड में हरियाणवी युवकों के साथ मारपीट के बाद सोशल मीडिया पर जारी विवाद के बीच एक नया वीडियो सामने आया है. हरिद्वार के हर की पौड़ी (सुभाष घाट) पर हरियाणा के कुछ युवक कथित तौर पर शराब के नशे में महिलाओं से अश्लील हरकतें और हुड़दंग करते कैमरे में कैद हुए हैं.

ADVERTISEMENT

haridwar
haridwar
google news

Haridwar Viral Video: उत्तराखंड के ऋषिकेश और हरिद्वार में पिछले कुछ दिनों से स्थानीय लोगों और हरियाणा के पर्यटकों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है. सोशल मीडिया पर 'बॉयकॉट उत्तराखंड' और 'बॉयकॉट ऋषिकेश' जैसे ट्रेंड्स के बीच अब हरिद्वार से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने इस विवाद को एक नया मोड़ दे दिया है. हरिद्वार के प्रसिद्ध सुभाष घाट (हर की पौड़ी) पर हरियाणा के कुछ युवकों को शराब के नशे में बुरी तरह हुड़दंग मचाते और स्थानीय लोगों व महिलाओं के साथ बदतमीजी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है.