'गाय के कारण...', ईद के दिन मस्जिद में खड़े होकर हर्ष छिकारा ने जो कहा, वह वायरल हो गया!
Harsh Chhikara Eid Message: ईद के मौके पर हरियाणा के सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष छिकारा ने एक मस्जिद में खड़े होकर मुस्लिम समुदाय से खास अपील की है. हर्ष छिकारा ने कहा कि न तो हिंदू बुरा है और न ही मुसलमान, बल्कि कुछ चीजों की वजह से दोनों के बीच दूरियां पैदा की जा रही हैं.
ADVERTISEMENT

harsh chhikara
Harsh Chhikara Eid Message: देशभर में जहां ईद का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, वहीं हरियाणा के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष छिकारा ने इस मौके पर एक अनोखी और बड़ी पहल की है. हर्ष छिकारा ने ईद के पावन अवसर पर एक मस्जिद में पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को बधाई दी और वहीं से समाज को एकजुट करने के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण संदेश दिया. मस्जिद के मंच से बोलते हुए हर्ष छिकारा ने हिंदू-मुस्लिम एकता की वकालत की और गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की पुरजोर मांग उठाई.