हरियाणा में 'हर्षद मेहता' स्टाइल स्कैम! सरकारी खजाने से 590 करोड़ की हेराफेरी, बैंक मैनेजर और उसकी टीम ने ऐसे रचा चक्रव्यूह
Haryana Scam News: हरियाणा में 590 करोड़ रुपये के सरकारी फंड घोटाले ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. IDFC First Bank और AU Small Finance Bank में जमा सरकारी विभागों की राशि को कथित तौर पर बैंक मैनेजर और उसकी टीम ने फर्जी कंपनियों, जाली हस्ताक्षरों और निवेश के नाम पर दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिया. जानिए हरियाणा के इस हर्षद मेहता स्टाइल स्कैम की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Haryana Scam News
चंडीगढ़: हरियाणा में सरकारी फंड की सुरक्षा पर एक बड़ा सवालिया निशान लग गया है. आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में जमा हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों का लगभग 590 करोड़ रुपया जालसाजों ने बड़ी चालाकी से दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लिया. इस पूरे घोटाले का खुलासा तब हुआ जब विधानसभा में मुद्दा उठा और सरकार की घेराबंदी शुरू हुई. इसके बाद मामले की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को सौंपी गई, जिसने अब इस सनसनीखेज धोखाधड़ी की परतें खोलनी शुरू कर दी हैं.