हरियाणा: खुद को गोली मारने वाले ADG वाईएस पूरन की पत्नी अमनीत पी हैं IAS अफसर, जानें इनके बारे में
अमनीत पी कुमार, 2001 बैच की IAS अधिकारी, वर्तमान में हरियाणा के महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख हैं. उन्होंने प्लेस्कूल नीति और 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' जैसे अभियानों में अहम भूमिका निभाई है.
ADVERTISEMENT

ADG पूरन की पत्नी IAS अमनीत पी
हरियाणा पुलिस विभाग से एक दुखद खबर सामने आई है. दरअसल अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) वाईएस पूरन ने मंगलवार यानी 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित अपने सरकारी आवास पर खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी है. इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है.
